बीना: सागर रेलवे फाटक अंडरब्रिज के सामने कार की चपेट में आने से घायल हुई एक महिला, पहुंचाया गया सिविल अस्पताल
Bina, Sagar | Oct 12, 2024 रात करीब 9:00बजे सागर रेलवे फाटक अंडर ब्रिज के सामने अवैध पार्किंग में खड़ी कार के पीछे नशे की हालत में अज्ञात महिला सो गई और जैसे ही कार चालक ने कार को निकालने की कोशिश की तभी महिला चपेट में आने से घायल हो गई। महिला को स्थानीय लोगों की मदद से रात में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला नशे में थी जिसकी वजह से उपचार करने कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा।