बीना: दशहरा पर्व पर नरसिंह मंदिर में क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
Bina, Sagar | Oct 12, 2024 दशहरा पर्व पर नगर में नरसिंह मन्दिर परिसर में आज क्षत्रिय समाज के द्वारा रीतिरिवाज अनुसार शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आज बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग नरसिंह मंदिर पहुंचे। जहां पर क्षत्रिय समाज में आज सुबह करीब 11:00 बजे शास्त्रों का पूजन किया। वही बीना थाना परिसर में भी जवानों ने शस्त्रों का पूजन किया।