बीना: सिविल अस्पताल के गेट पर जननी एक्सप्रेस के चालक के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
Bina, Sagar | Oct 13, 2024 जननी एक्सप्रेस चालक अभिषेक पिता श्यामलाल अहिरवार निवासी खुरई जननी एक्सप्रेस को लेकर खड़ा था। तभी शनिवार की रात करीब 8:00 बजे बाइक सवार तीन लोग गाड़ी को अंदर बाहर कर रहे थे,जिसको लेकर जननी एक्सप्रेस चालक के साथ बाइक सवारों का विवाद हो गया और बाइक सवार तीनों युवकों ने चालक के साथ मारपीट कर दी, पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।