पलिया: जगनपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला विवाहिता का शव, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भीरा कोतवाली क्षेत्र के जगनपुरवा गांव में बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर संगीता देवी का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है।पिता राकेश कुमार ने संगीता देवी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।