पलिया: संपूर्णा नगर थाना पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर एक आरोपी को बाजपुर से किया गिरफ्तार
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्णा नगर थाना पुलिस ने आज एक आरोपी को बाजपुर गांव से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह पुत्र मेजर सिंह के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संपूर्णा नगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक विकास कुमार को सौंपी गई है।