पलिया: खजुरिया में अज्ञात कारणों के चलते 16 वर्षीय किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खजुरिया में अज्ञात कारणों के चलते 16 वर्षीय किशोरी रीमा पुत्री रामलाल ने बीती शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन आनंद फलन में रीमा को इलाज के लिए पलिया समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। चिकित्सकों ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह किशोरी की मौत हो गई है।