पलिया: पलिया कोतवाली क्षेत्र के मठिया मंदिर के पास शार्ट सर्किट से टेलर की दुकान में लगी भीषण आग मची अफरा तफरी
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया कोतवाली क्षेत्र के मठिया मंदिर के पास आज शार्ट सर्किट से टेलर की दुकान में भीषण आग लग गई है। आग लगने से अपरा तफरी मच गई थी। आंख की चपेट में आने के कारण शाह जी टेलर की दुकान में रखें सभी कपड़े जलकर राख हो गए हैं। स्थानी लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। गनीमत रही कोई भी हताहत नहीं हुआ है।