Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No video available

भाजपा को बढ़ा झटका बाजपुर विधानसभा से भाजपा के जिला महा मंत्री विजयपाल जी ने भाजपा छोड़ी ओर बहुजन समाज पार्टी का दामनथामा

MORE NEWS

केलाखेड़ा एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में 36 घंटे में लूट का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
केलाखेड़ा थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में महज 36 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लूटे गए सोने के कुंडल, ₹380 नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को मजरा रहमतुल्ला निवासी नरेश कुमार ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनकी माता सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके कानों से सोने के कुंडल छीन लिए और उन्हें खेत में धक्का देकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच शुरू की गई। अगले दिन पीड़िता के पुत्र निशान सिंह की तहरीर पर थाना केलाखेड़ा में मु.अ.सं. 91/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कीं। जांच के दौरान लगभग 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, 40 संदिग्धों की पहचान की गई तथा तकनीकी सर्विलांस, बीट पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार कार्रवाई की गई।
19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोर नदी पुल के पास से रामस्वरुप (35 वर्ष), पुत्र रामदीन, निवासी चंदनपुरा, डाम वाली गली, थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गदरपुर स्थित एक राइस मिल में बॉयलर चलाने का काम करता है। उसने कई दिनों तक बुजुर्ग महिला को अकेले टहलते और कानों में सोने के कुंडल पहने देखा था। लालच में आकर उसने सुनसान स्थान पर महिला को धक्का देकर खेत में गिराया और उनके कानों से कुंडल लूट लिए। आरोपी उन्हें बेचने के लिए रामपुर जाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बरामदगी
एक जोड़ी सोने के कुंडल
₹380 नकद
एक ओप्पो मोबाइल फोन
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में थाना केलाखेड़ा की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना का शीघ्र खुलासा होने पर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

केलाखेड़ा एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में 36 घंटे में लूट का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार केलाखेड़ा थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में महज 36 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लूटे गए सोने के कुंडल, ₹380 नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को मजरा रहमतुल्ला निवासी नरेश कुमार ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनकी माता सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके कानों से सोने के कुंडल छीन लिए और उन्हें खेत में धक्का देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच शुरू की गई। अगले दिन पीड़िता के पुत्र निशान सिंह की तहरीर पर थाना केलाखेड़ा में मु.अ.सं. 91/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कीं। जांच के दौरान लगभग 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, 40 संदिग्धों की पहचान की गई तथा तकनीकी सर्विलांस, बीट पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार कार्रवाई की गई। 19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोर नदी पुल के पास से रामस्वरुप (35 वर्ष), पुत्र रामदीन, निवासी चंदनपुरा, डाम वाली गली, थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गदरपुर स्थित एक राइस मिल में बॉयलर चलाने का काम करता है। उसने कई दिनों तक बुजुर्ग महिला को अकेले टहलते और कानों में सोने के कुंडल पहने देखा था। लालच में आकर उसने सुनसान स्थान पर महिला को धक्का देकर खेत में गिराया और उनके कानों से कुंडल लूट लिए। आरोपी उन्हें बेचने के लिए रामपुर जाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामदगी एक जोड़ी सोने के कुंडल ₹380 नकद एक ओप्पो मोबाइल फोन इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में थाना केलाखेड़ा की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना का शीघ्र खुलासा होने पर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 19, 2026

बाजपुर न्यूज 

बाजपुर में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में व्यापार मंडल खुलकर सामने आ गया है।

बाजपुर। रविवार को व्यापार मंडल ने साप्ताहिक हाट बाजार का विरोध करते हुए हाट व्यापारियों को बाजार नहीं लगाने दिया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष गोरा खुल्लर, महामंत्री ललित कोछड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं होती और सफाई व्यवस्था बहाल नहीं होती, तब तक साप्ताहिक हाट बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि गंदगी के बीच बाजार लगना आम लोगों और दुकानदारों दोनों के हित में नहीं है।

वहीं, उत्तराखंड दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने व्यापार मंडल द्वारा दिए गए समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन को समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिलना उनके हौसले को मजबूत करेगा।
अनिल वाल्मीकि ने ठेकेदार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन का आज दसवां दिन है, लेकिन ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों के समर्थन या समस्याओं के समाधान के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर पालिका से जुड़े होने के बावजूद ठेकेदार कर्मचारियों के हितों को लेकर पूरी तरह उदासीन क्यों है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर हड़ताल समाप्त कराई जाए, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था और जनजीवन सामान्य हो सके।

बाजपुर न्यूज बाजपुर में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में व्यापार मंडल खुलकर सामने आ गया है। बाजपुर। रविवार को व्यापार मंडल ने साप्ताहिक हाट बाजार का विरोध करते हुए हाट व्यापारियों को बाजार नहीं लगाने दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोरा खुल्लर, महामंत्री ललित कोछड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं होती और सफाई व्यवस्था बहाल नहीं होती, तब तक साप्ताहिक हाट बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि गंदगी के बीच बाजार लगना आम लोगों और दुकानदारों दोनों के हित में नहीं है। वहीं, उत्तराखंड दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने व्यापार मंडल द्वारा दिए गए समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन को समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिलना उनके हौसले को मजबूत करेगा। अनिल वाल्मीकि ने ठेकेदार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन का आज दसवां दिन है, लेकिन ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों के समर्थन या समस्याओं के समाधान के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर पालिका से जुड़े होने के बावजूद ठेकेदार कर्मचारियों के हितों को लेकर पूरी तरह उदासीन क्यों है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर हड़ताल समाप्त कराई जाए, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था और जनजीवन सामान्य हो सके।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 19, 2026

बाजपुर नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई

बाजपुर नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 19, 2026