लालगंज: महुलार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी, शव भेजा पीएम हाउस
लालगंज के महुलार गांव में एक भी विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खपरैल मकान के बड़ेर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर मंगलवार देर रात करीब 9:30बजे पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए मोर्चरी घर भेजवा दिया। महुलार गांव निवासी पिंटू कोल की शादी संत नगर थाना के पड़रिया गांव निवासी पूनम के साथ 14 -15 माह पूर्व हुई थी।