आलमनगर: खुरहान के रामखेलावन झड़ीलाल महाविद्यालय को बनाया गया परीक्षा केंद्र, स्नातक सेमेस्टर 2 की होगी परीक्षा
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के द्वारा स्नातक सेमेस्टर 2 की परीक्षा को लेकर खुरहान के कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र पर यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर के तीनों संकाय के छात्र-छात्र परीक्षा देंगे। शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।