आलमनगर: गोपालपुर पंचायत के राम मंडल टोला में दो दिवसीय रामधुनी अष्टयाम का शुभारंभ, शुक्रवार को हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के प्रदेश स्तरीय नेता नवीन निषाद, मुखिया मनी साहनी ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। आयोजन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर दर्जनों मिठाई की दुकान, मनिहारा, झूला आदि लगाया गया है। अतिथि कलाकारों के द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की जा रही है। राम नाम के धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।