आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र बनाया गया, 3 महाविद्यालय के परीक्षार्थी होंगे शामिल
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के परीक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया है कि 31 जुलाई से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर को तीन महाविद्यालय के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपूर्ण करने की बात बताई।