भिंड नगर: विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ज़िला अस्पताल पहुंचे, SNCU वार्ड का निरीक्षण कर हादसे की जांच के दिए निर्देश
भिंड जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में छत की सीलिंग गिरने से तीन महिलाएं एवं एक नवजात शिशु घायल होने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह जिला अस्पताल पहुंचे।जहां उन्होंने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।