कटकमदाग: उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू उठाव व परिचालन पर प्रखंड प्रशासन हुआ सक्रीय
उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर सभी प्रखंडों में अवैध बालू के परिचालन के खिलाफ अभियान में तेज कर दिए गए है। बालू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप बालू उठाव व इसके परिचालन की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हो रही थी। उपायुक्त ने इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए सभी अंचलाधिकारिओं को इस संबंध में कारवाई के सख्त निर्देश दिए थे।