कटकमदाग: मादक पदार्थ व नशा मुक्ति को लेकर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम।
मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिसमें सूचना जनसंपर्क विभाग के द्वारा विभिन्न प्रखंड चिन्हित क्षेत्र में प्रचार रथ के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। तथा जिले के 16 प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशा के प्रति जागरूक किये जाने का काम किया जा रहा है।