प्रखंड के ग्राम चीची में पशुपालन विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से के.जी.वी.के. द्वारा पशु टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में भ्रमशील पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार दास के नेतृत्व में करीब 100 मवेशियों को एफएमडी, 300 बकरियों को पीपीआर व दो दर्जन से अधिक सुकर को स्वाइनफ्लू का टीका लगाया गया।