कटकमदाग: रोक के बाद भी डीएसई ने फिर शुरू की शिक्षक पर कार्रवाई
जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर डीएसई द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी। डीसी ने पूरे मामले की जांच पूरी होने तक सहायक शिक्षकों एवं सहायक अध्यापकों के विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई करने पर रोक लगा दिया था। इस बाबत जांच समिति के अध्यक्ष अपर समाहर्ता संतोष सिंह ने आदेश जारी किया था। डीएसई के विरुद्ध जांच चल रही है।