सिराथू: पइंसा सहकारी समिति में पुलिस बुलाकर किसानों को किया गया खाद वितरण, किसानों ने पूर्व में किया था हंगामा
शनिवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के पइंसा सहकारी समिति में पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद बाटी गई है।बताया जाता है बुधवार को यहां वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा किया था।आरोप लगाया गया कि खाद उन्हें दी जा रही जो समिति के सदस्य नहीं हैं।दूसरे दिन तहसीलदार अनन्तराम भी पहुंचे थे।शुक्रवार को नई खेप आने पर शनिवार के वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी है।