भिवानी: तोशाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सौतेले पिता ने 10 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज
तोशाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में में सौतेले पिता ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ घर में अकेली पाकर दुष्कर्म कर दिया। लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।