भिवानी: भिवानी गांव दिनोद में महिला को मारी बुलेट बाइक चालक ने टक्कर, घायल पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव दिनोद निवासी सुनीता ने बताया कि वह अपनी जेठानी संतोष देवी के साथ भिवानी से दिनोद आटो में आ रही थी। जब वे दिनोद में हनुमान ढाणी गेट पर उतरकर आटो चालक को किराया देने लग गई तो अचानक ही एक बुलेट बाइक पर अज्ञात व्यक्ति आया और उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।