भिवानी: बैंक कॉलोनी में मकान से सामान चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद पुलिस ने किया मामला दर्ज
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में बैंक कालोनी निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसके मकान से तीन अज्ञात युवक चोरी करके ले गए। जांच करने पर उसके बाथरूम, रसोई का काफी सामान गायब मिला। सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये होगी। तीनों आरोपित सीसीटीवी कैमरा में कैद है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।