प्रतापगढ़: कानून-व्यवस्था को मिली रफ्तार, पुलिस लाइन से एसपी ने 17 नई PRV को रवाना किया
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस लाइन से सोमवार दोपहर 12.30 बजे 17 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल आपातकालीन स्थितियों में पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को सुधारने के लिए की गई है। इन आधुनिक वाहनों को मुख्य रूप से गंगा एक्सप्रेसवे और अन्य संवेदनशील केंद्रों पर तैनात किया जाएगा, ताकि जनता को त्वरित सुरक्षा और सहायता मिल सके।