हरसूद: पटाखा बाजार नया हरसूद में नगर ने 62 पटाखा व्यापारियों को आवंटित की दुकानें, 544000 रूपए की हुई आय
Harsud, Khandwa | Oct 31, 2026 शनिवार को नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा नया हरसूद में खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने पटाखा बाजार में 62 पटाखा व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गई। जिससे नगर परिषद को 5 लाख 44000 रूपए की आय हुई। शनिवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश वर्मा एवं सीएमओ एन सिंह की उपस्थिति में नीलामी कार्य प्रारंभ किया गया था।