धार के घोड़ा चौपाटी स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने आदर्श सड़क पर शनिवार को सीडी डीलक्स बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक पर एक व्यक्ति और दो युवतियां सवार थीं। बारिश से बचने के लिए बाइक सड़क किनारे रोकने के दौरान आग भड़क उठी। विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।