मऊगंज।।नईगढ़ी में युवा समाजसेवी शुभम सोनी के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्र एकता का दिया गया संदेश। युवाओं में दिखा खासा उत्साह।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शिव शक्ति मैरिज गार्डन से किया गया। यहां से यात्रा प्रारंभ होकर नईगढ़ी मार्केट होते हुए भालुहा मोड़ तक पहुंची। यात्रा के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।