बिहारीगंज: कटिहार से 20 दिन से लापता विवाहिता सकुशल बरामद, अपहरण का आरोप
बीस दिन पूर्व गायब हुई विवाहिता को पुलिस ने कटिहार से सकुशल बरामद कर लिया है। पति ने 23 अगस्त को थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मायके जाते समय मनसाही थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी मो. मोती और मो. रशीक ने हथियार का भय दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर विवाहिता को बरामद किया। मामले की जांच जारी है।