पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने समसपुर बाईपास से एक अभियुक्त को पकड़ा, कब्जे से 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद
कासगंज में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस ने इमरान पुत्र रईस अहमद निवासी सुजावलपुर को समसपुर बाईपास स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम की टीम शामिल रही। आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।