नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के ढकनी बी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 27 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सारो देवी के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली। गिरफ्तार महिला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।