सदर: धूमनगंज में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 3 नामजद और 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
Sadar, Allahabad | Jul 11, 2026
प्रयागराज में झलवा स्थित अमृत वाटिका मैरिज लॉन को सील करने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम के पहुंचेन पर हंगामा हो गया। पीडीए के सुपरवाइजर ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने सरकारी टीम के साथ धक्का-मुक्की की, सरकारी कार्य में बाधा डाली, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी