Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
image
image
image
image
image

निवाड़ी महाविद्यालय में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर -- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी ज़िला निवाड़ी में शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर जेआर अहिरवार के मार्गदर्शन में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जनकल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ प्रदान करना एवं उसमें आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा। शिविर में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों में अध्यनरत विद्यार्थियों ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र का वितरण किया गया एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ आर के अहिरवार सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र, डॉ जितेंद्र आरोलिया सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, प्रो महेश कुमार अहिरवार सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र, श्री अशोक अहिरवार हेड क्लर्क स्थापना शाखा, श्री सत्येंद्र सूत्रकर प्रयोगशाला तकनीशियन उपस्थित रहे। #JanKalyanAbhiyan #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

क्लस्टर स्तर पर 2 दिवसीय जनकल्याण शिविर शुरू: गिदखिनी, उबौरा, लडवारी, महाराजपुरा में आज शिविर, 16-17 जून को जिले भर में आयोजन
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में क्लस्टर स्तर पर दो दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन 16 जून और 17 जून 2026 को किया जा रहा है। इन जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

आज 4 क्लस्टरों में शिविर

इस कड़ी में आज गिदखिनी, उबौरा, लडवारी एवं महाराजपुरा क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविर लगाए गए। पंचायत भवन/स्कूल परिसर में लगाए गए। शिविरों में नोडल अधिकारी एवं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मौके पर आवेदन और समस्या निराकरण

शिविर में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी, किसान सम्मान निधि, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, आवास योजना, स्वनिधि ऋण, सीमांकन-बंटवारा-नामांतरण जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों से मौके पर आवेदन लिए गए और जिनकी लंबित शिकायतें थीं उनका त्वरित निराकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाने से लोगों को तहसील-कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिल रही हैं।

कल इन क्लस्टरों में लगेंगे शिविर

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 जून 2026 को बचे हुए क्लस्टरों में शिविर शत-प्रतिशत कवरेज के साथ लगाए जाएं। शिविर में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए।

17 जून 2026 को आयोजित होने वाले शिविर:

नौरा क्लस्टर: ग्राम पंचायत उरदौरा, नौरा, थौना, पठाराम, चचावली, घूघसी, धमना, गुवावली, मुडारा।

पुछीकरगुवां क्लस्टर: ग्राम पंचायत बीजोर, बपरौली, बाघाट, भीतरी, पुछीकरगुवां, देवरीकलरऊ, बिहारीपुरा, बाबई, पिपरा।

भमोरा क्लस्टर:ग्राम पंचायत टेहरका, अस्तारी, जिखनगांव, बहेरा, भमोरा, देवरीनायक, बरईपुरा, चुरारा, झिंगोरा।

पठारी क्लस्टर: ग्राम पंचायत चकरपुर, चंदावनी, जनौली, बनगांयखास, गुजर्राकलां, गुजर्राखुर्द, रजपुरा, मडौरपूर्वी, पठारी।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ मिल सके।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

क्लस्टर स्तर पर 2 दिवसीय जनकल्याण शिविर शुरू: गिदखिनी, उबौरा, लडवारी, महाराजपुरा में आज शिविर, 16-17 जून को जिले भर में आयोजन -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में क्लस्टर स्तर पर दो दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन 16 जून और 17 जून 2026 को किया जा रहा है। इन जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज 4 क्लस्टरों में शिविर इस कड़ी में आज गिदखिनी, उबौरा, लडवारी एवं महाराजपुरा क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविर लगाए गए। पंचायत भवन/स्कूल परिसर में लगाए गए। शिविरों में नोडल अधिकारी एवं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर आवेदन और समस्या निराकरण शिविर में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी, किसान सम्मान निधि, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, आवास योजना, स्वनिधि ऋण, सीमांकन-बंटवारा-नामांतरण जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों से मौके पर आवेदन लिए गए और जिनकी लंबित शिकायतें थीं उनका त्वरित निराकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाने से लोगों को तहसील-कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिल रही हैं। कल इन क्लस्टरों में लगेंगे शिविर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 जून 2026 को बचे हुए क्लस्टरों में शिविर शत-प्रतिशत कवरेज के साथ लगाए जाएं। शिविर में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए। 17 जून 2026 को आयोजित होने वाले शिविर: नौरा क्लस्टर: ग्राम पंचायत उरदौरा, नौरा, थौना, पठाराम, चचावली, घूघसी, धमना, गुवावली, मुडारा। पुछीकरगुवां क्लस्टर: ग्राम पंचायत बीजोर, बपरौली, बाघाट, भीतरी, पुछीकरगुवां, देवरीकलरऊ, बिहारीपुरा, बाबई, पिपरा। भमोरा क्लस्टर:ग्राम पंचायत टेहरका, अस्तारी, जिखनगांव, बहेरा, भमोरा, देवरीनायक, बरईपुरा, चुरारा, झिंगोरा। पठारी क्लस्टर: ग्राम पंचायत चकरपुर, चंदावनी, जनौली, बनगांयखास, गुजर्राकलां, गुजर्राखुर्द, रजपुरा, मडौरपूर्वी, पठारी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ मिल सके। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में जनसुनवाई: 110 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, मौके पर हुआ निराकरण
--
शासन के निर्देशों के पालन में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर श्री रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

110 आवेदकों ने रखी अपनी समस्या 

जनसुनवाई में कुल 110 आवेदकों ने आवेदन पत्र देकर अपनी समस्याएं रखीं। अधिकांश शिकायतें जमीन से जुड़ी रहीं। आवेदकों ने सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, कब्जा दिलाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायतें भी सामने आईं।

वीसी से पृथ्वीपुर की भी सुनी समस्याएं

अपर कलेक्टर श्री सक्सेना ने पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर वहां के आवेदकों की समस्याएं भी सुनीं। इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट आने की जरूरत नहीं पड़ी और उनका समय बचा।

अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
  
श्री सक्सेना ने जनसुनवाई में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय-सीमा में मिले, इसमें लापरवाही न हो। जमीन संबंधी प्रकरणों में राजस्व अमले को मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का उद्देश्य ही यही है कि जनता की समस्या का समाधान उसके द्वार पर हो। जनसुनवाई इसी कड़ी का हिस्सा है।

जनसुनवाई में एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, एवं विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanSunwai #JansamparkMP #niwari

अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में जनसुनवाई: 110 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, मौके पर हुआ निराकरण -- शासन के निर्देशों के पालन में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर श्री रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 110 आवेदकों ने रखी अपनी समस्या जनसुनवाई में कुल 110 आवेदकों ने आवेदन पत्र देकर अपनी समस्याएं रखीं। अधिकांश शिकायतें जमीन से जुड़ी रहीं। आवेदकों ने सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, कब्जा दिलाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायतें भी सामने आईं। वीसी से पृथ्वीपुर की भी सुनी समस्याएं अपर कलेक्टर श्री सक्सेना ने पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर वहां के आवेदकों की समस्याएं भी सुनीं। इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट आने की जरूरत नहीं पड़ी और उनका समय बचा। अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश श्री सक्सेना ने जनसुनवाई में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय-सीमा में मिले, इसमें लापरवाही न हो। जमीन संबंधी प्रकरणों में राजस्व अमले को मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का उद्देश्य ही यही है कि जनता की समस्या का समाधान उसके द्वार पर हो। जनसुनवाई इसी कड़ी का हिस्सा है। जनसुनवाई में एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, एवं विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanSunwai #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान

नगर परिषद निवाड़ी में किया गया जन कल्याण शिविर का आयोजन
--
आज दिनांक 16.06.2026 को नगर परिषद निवाड़ी परिसर में आमजन की सुविधा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण करने के प्रयास किए गए। 

आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर आमजन को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा योजनाओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

शिविर में हैंड पंप एवं ट्यूबवेल सुधार, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, पीएम स्वनिधि योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना के 62 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हित लाभ का वितरण किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से डायबिटीज, बीपी, एचआईवी एवं अन्य सामान्य रोगों की जांच कर दवा वितरण की गई। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने एवं सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। 

इस अवसर पर नगर परिषद निवाड़ी अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार, उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी, पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अरविंद तिवारी, श्री के के वंशकार, सिटी मैनेजर श्री अनिल झा, समस्त कर्मचारी नगर परिषद निवाड़ी,स्वास्थ विभाग से डॉ बलराम लोधी, डॉक्टर स्वतंत्र खरे, श्री दीपक रावत, श्रीमती अमिता किरण चतुर्वेदी, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान नगर परिषद निवाड़ी में किया गया जन कल्याण शिविर का आयोजन -- आज दिनांक 16.06.2026 को नगर परिषद निवाड़ी परिसर में आमजन की सुविधा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण करने के प्रयास किए गए। आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर आमजन को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा योजनाओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में हैंड पंप एवं ट्यूबवेल सुधार, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, पीएम स्वनिधि योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना के 62 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हित लाभ का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से डायबिटीज, बीपी, एचआईवी एवं अन्य सामान्य रोगों की जांच कर दवा वितरण की गई। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने एवं सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर नगर परिषद निवाड़ी अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार, उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी, पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अरविंद तिवारी, श्री के के वंशकार, सिटी मैनेजर श्री अनिल झा, समस्त कर्मचारी नगर परिषद निवाड़ी,स्वास्थ विभाग से डॉ बलराम लोधी, डॉक्टर स्वतंत्र खरे, श्री दीपक रावत, श्रीमती अमिता किरण चतुर्वेदी, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी: आईटीआई ओरछा में सामूहिक योगाभ्यास, 78 प्रतिभागियों ने लिया लाभ
--
अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस 21 जून की पूर्व तैयारी के तहत आज दिनांक 16/06/2026 को आईटीआई ओरछा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, निवाड़ी के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया।

बच्चों को योग से स्वास्थ्य का संदेश

शिविर में डॉ. अरविंद साहू ने बच्चों और युवाओं को योग के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि रोज योग करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। तनाव, चिंता और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं में योग सबसे कारगर उपाय है। 

डॉ. साहू ने छात्रों को प्रेरित किया कि "योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 15-20 मिनट रोज योग से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं और पढ़ाई में भी मन लगेगा।"

21 जून के लिए रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। आयुष विभाग की टीम ने मौके पर ही योगाभ्यास कराकर सही मुद्राओं की जानकारी दी।

इस सामूहिक योग सत्र में लगभग 78 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. अरविंद साहू, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. रिंकू गुप्ता, डॉ. रजनी खरे, ज्ञानेश अहिरवार, शैलेंद्र त्रिपाठी, आरोग्य भारती सचिव डॉ. रीतेश खरे उपस्थित रहे। 

आईटीआई स्टाफ से प्राचार्य श्री रीतेश गुप्ता और अन्य संकाय सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया और छात्रों को योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयुष विभाग ने बताया कि 12 से 18 जून तक चल रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले भर में ऐसे योग शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास में अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।

Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #yogaday #JansamparkMP #niwari

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी: आईटीआई ओरछा में सामूहिक योगाभ्यास, 78 प्रतिभागियों ने लिया लाभ -- अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस 21 जून की पूर्व तैयारी के तहत आज दिनांक 16/06/2026 को आईटीआई ओरछा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, निवाड़ी के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया। बच्चों को योग से स्वास्थ्य का संदेश शिविर में डॉ. अरविंद साहू ने बच्चों और युवाओं को योग के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि रोज योग करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। तनाव, चिंता और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं में योग सबसे कारगर उपाय है। डॉ. साहू ने छात्रों को प्रेरित किया कि "योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 15-20 मिनट रोज योग से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं और पढ़ाई में भी मन लगेगा।" 21 जून के लिए रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। आयुष विभाग की टीम ने मौके पर ही योगाभ्यास कराकर सही मुद्राओं की जानकारी दी। इस सामूहिक योग सत्र में लगभग 78 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. अरविंद साहू, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. रिंकू गुप्ता, डॉ. रजनी खरे, ज्ञानेश अहिरवार, शैलेंद्र त्रिपाठी, आरोग्य भारती सचिव डॉ. रीतेश खरे उपस्थित रहे। आईटीआई स्टाफ से प्राचार्य श्री रीतेश गुप्ता और अन्य संकाय सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया और छात्रों को योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। आयुष विभाग ने बताया कि 12 से 18 जून तक चल रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले भर में ऐसे योग शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास में अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें। Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #yogaday #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026