Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान नगर परिषद निवाड़ी में किया गया जन कल्याण शिविर का आयोजन -- आज दिनांक 16.06.2026 को नगर परिषद निवाड़ी परिसर में आमजन की सुविधा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण करने के प्रयास किए गए। आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर आमजन को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा योजनाओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में हैंड पंप एवं ट्यूबवेल सुधार, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, पीएम स्वनिधि योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना के 62 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हित लाभ का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से डायबिटीज, बीपी, एचआईवी एवं अन्य सामान्य रोगों की जांच कर दवा वितरण की गई। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने एवं सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर नगर परिषद निवाड़ी अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार, उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी, पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अरविंद तिवारी, श्री के के वंशकार, सिटी मैनेजर श्री अनिल झा, समस्त कर्मचारी नगर परिषद निवाड़ी,स्वास्थ विभाग से डॉ बलराम लोधी, डॉक्टर स्वतंत्र खरे, श्री दीपक रावत, श्रीमती अमिता किरण चतुर्वेदी, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में जनसुनवाई: 110 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, मौके पर हुआ निराकरण
--
शासन के निर्देशों के पालन में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर श्री रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

110 आवेदकों ने रखी अपनी समस्या 

जनसुनवाई में कुल 110 आवेदकों ने आवेदन पत्र देकर अपनी समस्याएं रखीं। अधिकांश शिकायतें जमीन से जुड़ी रहीं। आवेदकों ने सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, कब्जा दिलाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायतें भी सामने आईं।

वीसी से पृथ्वीपुर की भी सुनी समस्याएं

अपर कलेक्टर श्री सक्सेना ने पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर वहां के आवेदकों की समस्याएं भी सुनीं। इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट आने की जरूरत नहीं पड़ी और उनका समय बचा।

अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
  
श्री सक्सेना ने जनसुनवाई में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय-सीमा में मिले, इसमें लापरवाही न हो। जमीन संबंधी प्रकरणों में राजस्व अमले को मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का उद्देश्य ही यही है कि जनता की समस्या का समाधान उसके द्वार पर हो। जनसुनवाई इसी कड़ी का हिस्सा है।

जनसुनवाई में एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, एवं विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanSunwai #JansamparkMP #niwari

अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में जनसुनवाई: 110 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, मौके पर हुआ निराकरण -- शासन के निर्देशों के पालन में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर श्री रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 110 आवेदकों ने रखी अपनी समस्या जनसुनवाई में कुल 110 आवेदकों ने आवेदन पत्र देकर अपनी समस्याएं रखीं। अधिकांश शिकायतें जमीन से जुड़ी रहीं। आवेदकों ने सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, कब्जा दिलाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायतें भी सामने आईं। वीसी से पृथ्वीपुर की भी सुनी समस्याएं अपर कलेक्टर श्री सक्सेना ने पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर वहां के आवेदकों की समस्याएं भी सुनीं। इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट आने की जरूरत नहीं पड़ी और उनका समय बचा। अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश श्री सक्सेना ने जनसुनवाई में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय-सीमा में मिले, इसमें लापरवाही न हो। जमीन संबंधी प्रकरणों में राजस्व अमले को मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का उद्देश्य ही यही है कि जनता की समस्या का समाधान उसके द्वार पर हो। जनसुनवाई इसी कड़ी का हिस्सा है। जनसुनवाई में एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, एवं विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanSunwai #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी: आईटीआई ओरछा में सामूहिक योगाभ्यास, 78 प्रतिभागियों ने लिया लाभ
--
अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस 21 जून की पूर्व तैयारी के तहत आज दिनांक 16/06/2026 को आईटीआई ओरछा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, निवाड़ी के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया।

बच्चों को योग से स्वास्थ्य का संदेश

शिविर में डॉ. अरविंद साहू ने बच्चों और युवाओं को योग के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि रोज योग करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। तनाव, चिंता और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं में योग सबसे कारगर उपाय है। 

डॉ. साहू ने छात्रों को प्रेरित किया कि "योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 15-20 मिनट रोज योग से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं और पढ़ाई में भी मन लगेगा।"

21 जून के लिए रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। आयुष विभाग की टीम ने मौके पर ही योगाभ्यास कराकर सही मुद्राओं की जानकारी दी।

इस सामूहिक योग सत्र में लगभग 78 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. अरविंद साहू, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. रिंकू गुप्ता, डॉ. रजनी खरे, ज्ञानेश अहिरवार, शैलेंद्र त्रिपाठी, आरोग्य भारती सचिव डॉ. रीतेश खरे उपस्थित रहे। 

आईटीआई स्टाफ से प्राचार्य श्री रीतेश गुप्ता और अन्य संकाय सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया और छात्रों को योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयुष विभाग ने बताया कि 12 से 18 जून तक चल रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले भर में ऐसे योग शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास में अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।

Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #yogaday #JansamparkMP #niwari

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी: आईटीआई ओरछा में सामूहिक योगाभ्यास, 78 प्रतिभागियों ने लिया लाभ -- अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस 21 जून की पूर्व तैयारी के तहत आज दिनांक 16/06/2026 को आईटीआई ओरछा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, निवाड़ी के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया। बच्चों को योग से स्वास्थ्य का संदेश शिविर में डॉ. अरविंद साहू ने बच्चों और युवाओं को योग के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि रोज योग करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। तनाव, चिंता और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं में योग सबसे कारगर उपाय है। डॉ. साहू ने छात्रों को प्रेरित किया कि "योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 15-20 मिनट रोज योग से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं और पढ़ाई में भी मन लगेगा।" 21 जून के लिए रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। आयुष विभाग की टीम ने मौके पर ही योगाभ्यास कराकर सही मुद्राओं की जानकारी दी। इस सामूहिक योग सत्र में लगभग 78 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. अरविंद साहू, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. रिंकू गुप्ता, डॉ. रजनी खरे, ज्ञानेश अहिरवार, शैलेंद्र त्रिपाठी, आरोग्य भारती सचिव डॉ. रीतेश खरे उपस्थित रहे। आईटीआई स्टाफ से प्राचार्य श्री रीतेश गुप्ता और अन्य संकाय सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया और छात्रों को योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। आयुष विभाग ने बताया कि 12 से 18 जून तक चल रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले भर में ऐसे योग शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास में अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें। Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #yogaday #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ-प्रवेश 10 वी के प्राप्त अंकों के आधार पर
--
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 09 जून 2026 से 18 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं पंजीयन निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

द्वितीय चरण में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 19 जून 2026 से 20 जून 2026 तक पंजीयन में संशोधन (Edit Registration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं, संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम (Choice Filling) का चयन एवं लॉक करने की प्रक्रिया 10 जून 2026 से 22 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। सामान्य मेरिट सूची का प्रकाशन 23 जून 2026 को किया जाएगा।

आवंटित अभ्यर्थियों के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा संबंधित संस्था में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों के सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया 27 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।

महाविद्यालय में वर्तमान में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास का अवसर प्रदान किया जाता है।

महाविद्यालय में अनुभवी संकाय सदस्य, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, इंटरनेट सुविधा तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु तकनीकी, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन भी किया जाता है।

महाविद्यालय प्रशासन ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।

"तकनीकी की ओर बढ़ें, पॉलीटेक्निक चलें।"

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें :
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़
बीएसएनएल एक्सचेंज के पास, ढोंगा रोड, टीकमगढ़ (म.प्र.)
मो.: 86549 17633, 74156 60483, 81098 20987
वेबसाइट: www.dte.mponline.gov.in

#JansamparkMP #niwari

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ-प्रवेश 10 वी के प्राप्त अंकों के आधार पर -- शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 09 जून 2026 से 18 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं पंजीयन निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। द्वितीय चरण में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 19 जून 2026 से 20 जून 2026 तक पंजीयन में संशोधन (Edit Registration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं, संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम (Choice Filling) का चयन एवं लॉक करने की प्रक्रिया 10 जून 2026 से 22 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। सामान्य मेरिट सूची का प्रकाशन 23 जून 2026 को किया जाएगा। आवंटित अभ्यर्थियों के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा संबंधित संस्था में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों के सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया 27 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। महाविद्यालय में वर्तमान में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास का अवसर प्रदान किया जाता है। महाविद्यालय में अनुभवी संकाय सदस्य, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, इंटरनेट सुविधा तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु तकनीकी, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन भी किया जाता है। महाविद्यालय प्रशासन ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। "तकनीकी की ओर बढ़ें, पॉलीटेक्निक चलें।" अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें : शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ बीएसएनएल एक्सचेंज के पास, ढोंगा रोड, टीकमगढ़ (म.प्र.) मो.: 86549 17633, 74156 60483, 81098 20987 वेबसाइट: www.dte.mponline.gov.in #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उप जेल निवाड़ी में योग कार्यक्रम आयोजित 
--
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15.06.2026 से दिनांक 21.06.2026 तक एक सप्ताह का राज्यव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान का ऑनलाइन उद्घाटन माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति द्वारा केंद्रीय जेल जबलपुर से प्रातः 07:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योग कराया गया। सब जेल निवाडी के समस्त बंदियों तथा जेल स्टाफ ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया।

योग कार्यक्रम में उद्घाटन के अवसर पर माननीय श्री सतीश कुमार गुप्ता प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवाडी, श्री रवि प्रकाश जैन द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवाडी, श्रीमती सोनम वर्मा न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाडी, श्री ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाडी सहित जेल अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। 

माननीय न्यायाधीश ने बंदियों को योग के प्रति जागरूक किया। योग प्रशिक्षक (शिक्षा विभाग) श्री रामअवतार तिवारी, श्री स्वतंत्र कुमार त्रिपाठी एवं डॉ० श्री रामसहाय राय (योगाचार्य गायत्री परिवार) निवाडी ने बंदियों को योग कराया साथ ही सप्ताह के समस्त दिनों में नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दिया जावेगा।

#JansamparkMP #niwari

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उप जेल निवाड़ी में योग कार्यक्रम आयोजित -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15.06.2026 से दिनांक 21.06.2026 तक एक सप्ताह का राज्यव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान का ऑनलाइन उद्घाटन माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति द्वारा केंद्रीय जेल जबलपुर से प्रातः 07:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योग कराया गया। सब जेल निवाडी के समस्त बंदियों तथा जेल स्टाफ ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया। योग कार्यक्रम में उद्घाटन के अवसर पर माननीय श्री सतीश कुमार गुप्ता प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवाडी, श्री रवि प्रकाश जैन द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवाडी, श्रीमती सोनम वर्मा न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाडी, श्री ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाडी सहित जेल अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। माननीय न्यायाधीश ने बंदियों को योग के प्रति जागरूक किया। योग प्रशिक्षक (शिक्षा विभाग) श्री रामअवतार तिवारी, श्री स्वतंत्र कुमार त्रिपाठी एवं डॉ० श्री रामसहाय राय (योगाचार्य गायत्री परिवार) निवाडी ने बंदियों को योग कराया साथ ही सप्ताह के समस्त दिनों में नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दिया जावेगा। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026