साहिबगंज: जिले भर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान माह के अंतिम जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से की गई अदा
मुसलमानों का खास त्योहार रमजान पाक माह के अंतिम जुमे की नमाज़ जिलेभर की विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इस दौरान सभी रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज अदा करते हुए देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। सभी मस्जिदों में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर नमाज पढ़ते दिखे।