करछना: कोहड़ार घाट पुल के नीचे नदी में तैरता मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
करछना क्षेत्र के कोहड़ार घाट पुल के नीचे अज्ञात पुरुष का शव मिला है, शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई, लोगों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को नदी से बाहर निकल गया,तथा जांच पड़ताल की गई,लेकिन मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई,पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,तथा जांच पड़ताल की जा रही है।