करछना: तहसील करछना के एक अधिवक्ता के ऊपर हमला करने से नाराज अन्य अधिवक्ताओं ने थाना के सामने हंगामा करते हुए किया चक्का जाम
तहसील करछना क्षेत्र के चेनैनी ग्राम सभा में उक्त गांव निवासी राकेश शुक्ला से पड़ोस के रहने वाले योगेंद्र सिंह एवं विकास सिंह के बीच जमीन विवाद चला रहा है। सोमवार सुबह योगेंद्र सिंह उक्त जमीन पर मिट्टी डालकर काम कर रहे थे। इसी बीच राकेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच वाद विवाद के दौरान मारपीट हो गया। कार्यवाही न होने से अधिवक्ताओं ने चक्का जाम किया।