करछना: कौंधियारा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला ने छेड़खानी की शिकायत करने पर पुलिस द्वारा तहरीर बदलने का लगाया आरोप
यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ शनिवार को गांव के ही एक युवक द्वारा घर में घुसकर जोर जबरदस्ती किया गया था। मामले को लेकर पीड़िता महिला कौंधियारा थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर शिकायत किया। लेकिन पुलिस कार्यवाही करने के बजाय उसके तहरीर को ही बदल दिया। 2 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।