करछना: झीरी लक्षीपुर गांव स्थित टोंस नदी की धारा मोड़कर माफियाओं के द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध बालू का खनन
करछना तहसील क्षेत्र के झीरी लक्षीपुर गांव स्थित टोंस नदी में बालू खनन माफियाओं के द्वारा नदी की धारा मोड़कर मशीन के माध्यम से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और डंफर के द्वारा बीच नदी से बालू का परिवहन हो रहा है। फिर भी जिम्मेदार बेखबर है। समाजसेवी कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।