करछना: कुलमई गांव के सामने बीते 19 जून को एक युवक के साथ मारपीट व छिनौती करने वाले आरोपितों पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।
करछना थाना क्षेत्र के कुलमई गांव के सामने बीते 19 जून को दुकान बंद कर घर लौटते समय अरई गांव निवासी विनीत कुमार के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट कर पांच हजार रुपए छिनौती को अंजाम दिया गया था। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत किया था। वही रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल करने में जुट गई है