मथुरा: अलवर बाजना पुल के पास से 119 ग्राम नशीले पाउडर के साथ 1 युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश
थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर अलवर बाजना पुल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सौरभ उर्फ सौरभ फाइटर निवासी लक्ष्मी नगर जन्मभूमि लिंक रोड मथुरा बताया। जिसके कब्जे से 119 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट भेजा।