मथुरा: हाईवे पुलिस ने कानुगो के घर में हुई चोरी के मामले में 2 और चोरों को किया गिरफ्तार, 2 चोर पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे थाना हाईवे पुलिस ने कानूगो को के घर में हुई चोरी के मामले में दो और चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात अन्य सामान बरामद किए हैं इस मामले में दो चोर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जिनकी निशानदेही पर दो और चोरों को हाईवे पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर माल बरामद किया और कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।