मथुरा: थाना हाईवे क्षेत्र में कानूनगो के घर हुई चोरी के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए के आभूषण व नगदी बरामद
थाना हाईवे क्षेत्र के सुदामापुरी सरोज सदन निवासी कानूनगो रामआसरे वर्मा के घर हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आयुष बिल्डिंग मटेरियल एंड सप्लायर के बराबर में मैदान से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र निवासी अर्जुन व लवकेश के कब्जे से सोने चांदी के गहने व 9200 रु बरामद हुए, जिनका चालान कर कोर्ट भेज दिया।