सिंगरौली: बुलेट बाइक पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों के विरुद्ध क्षेत्र में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
यातायात पुलिस इन दिनों पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के दिशा निर्देशन में बुलेट मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बीती देर रात 5 बुलेट बाइक पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर उनके बाइक में लगे साइलेंसर को निकलवाने की कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस ने सभी से अपील की है कि अपने बुलेट की आवाज साइलेंसर नॉर्मल रखें अन्यथा बुलेट राजा बनना महंगा पड़ेगा।