सिंगरौली: मोरवा रेलवे साइडिंग में धूं-धूंकर जला पेलोडर वाहन, बाल बाल बचा ऑपरेटर
मोरवा रेलवे साइडिंग में एक पेलोडर वाहन अचानक धू-धूकर जलने लगा। पेलोडर में आग लगने की जानकारी होते ही ऑपरेटर ने केबिन से कूद कर जान बचाई वर्ना एक बड़ा हादसा हो जाता। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर नियंत्रण पाया और पेलोडर की आग को बूझाकर उसे साइडिंग से दूर किया। लेकिन पेलोडर वाहन को नहीं बचाया जा सका। प्रथम दृष्टया पेलोडर में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।