सिंगरौली: ग्रामीण अंचलों में बिक्री हेतु बनाई जा रही थी अवैध शराब, बरगवां पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ लाहन किया जब्त
बरगवां पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोनर्रा स्थित शराब बनाने और बेचने के कारोबार में लगे एक आरोपी को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। आरोपी के पास से 40 लीटर अवैध शराब जप्त हुई है, वही अवैध तौर पर शराब बनाने के लिए रखा गया भारी मात्रा में लहान व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।