सिंगरौली: बर्थडे मनाने की आड़ में युवक ने किशोरी के साथ किया दुराचार, बंधौरा पुलिस ने की कार्रवाई
बंधौरा चौकी पुलिस ने अपहरण की हुई किशोरी को एक युवक के कब्जे से बरामद कर उसके परिजनों को सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जाता है कि आरोपी ने बर्थडे मनाने की आड़ में किशोरी के साथ पिडरवाह के जंगल में दुराचार किया था। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।