सिंगरौली: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को दिए आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने होली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुये त्योहार के आयोजन के दौरान लोकसभा निर्वाचन 2024 आदर्श आचार संहिता का अनुपालन एवं जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री शुक्ल ने जिले के नागरिकों से होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।