अशोक नगर: सीमांकन की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा किसान, तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
अशोकनगर जिले के पिपरई तहसील अंतर्गत ग्राम खोरोबारी निवासी बादाम सिंह यादव ने अपनी भूमि के सीमांकन की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदक का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2025 में सर्वे नंबर 64, 65 और240की भूमि का सीमांकन कराने के लिए तहसीलदार के समक्ष आवेदन दिया था। तहसीलदार के आदेश के बावजूद अब तक सीमांकन की कार्रवाई नहीं हो सकी।