अशोकनगर के महिला शिक्षिका श्रीमती गंगा रघुवंशी उच्च माध्यमिक शिक्षिका के साथ की गई अभद्रता के विरोध में जिलाधीश महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय और जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया। इसमें संबंधितों को हटाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की माँग पर पूरे जिले के हजारों अध्यापकों ने ज्ञापन दिया।
शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए और विद्यालयों में राजनैतिक हस्तक्षेप बंद होना चाहिए। एक तरफ तो ई अटेंडेंस की तलवार शिक्षकों पर लटका दी गई है और दूसरी तरफ अफसरशाही व बाबूगिरी से शिक्षक समुदाय परेशान है। प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षिका तो अपनी आप बीती सुनाते हुए रो पड़ी।
गलत के खिलाफ इसी तरह की एकजुटता जरूरी है। ✊✊
प्रशासन से सख्त कार्यवाही की अपेक्षा है..