हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर यशपाल राजहंस ने कांग्रेस को घेरा, बोले—जातिवाद की राजनीति कर रही कांग्रेस
बाजपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस के आरोपों के विरोध में श्रीराम भवन धर्मशाला में सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक यशपाल राजहंस ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बौखलाहट में बिना प्रमाण और तथ्य के जातिवाद की राजनीति कर रही है।
धरने में वक्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता सुरेश कोहली, जिला प्रभारी पुष्कर कालरा, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, गौरव शर्मा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bajpur, Udham Singh Nagar | Sep 8, 2026