तोशाम: तोशाम यूनिट की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Tosham, Bhiwani | Jan 30, 2025 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी की तोशाम इकाई ने आज किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर बस स्टेण्ड से एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन एसडीएम की ओर से तहसीलदार अशोक कुमार को सौंपा गया।