तोशाम: तोशाम की बेटी तनिष्का शर्मा ने KKHD ऑडिशन में पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत कर किया शानदार प्रदर्शन
Tosham, Bhiwani | Jan 27, 2025 अपनी अद्वितीय परफॉर्मेंस से दूरदर्शन प्रसार भारती के चैनल दूरदर्शन पंजाबी के कार्यक्रम "किसमें कितना है दम" में चयनित हुई तोशाम की बेटी तनिष्का शर्मा ने टीवी राउंड के शूटिंग ऑडिशन में गजब की प्रस्तुति दी। तनिष्का ने मात्र 5 दिनों की तैयारी में जो परफॉर्मेंस दी, वह सराहनीय थी। जजों ने उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा की खूब तारीफ की।